सड़क पर सामान फैलाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, थाना चौक से बस स्टैंड तक हुआ निरीक्षण
Action: Betul शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात Kothi Bazar क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर दुकान का सामान फैलाकर रास्ता बाधित करने वाले करीब 40 दुकानदारों के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।
थाना चौक से बस स्टैंड तक किया निरीक्षण
Virendra Jain के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने पुलिस बल के साथ कोठी बाजार में थाना चौक से बस स्टैंड तक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर रखते पाए गए, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
व्यापारियों और नागरिकों से सहयोग की अपील
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने शहर के व्यापारियों और नागरिकों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपना सामान दुकान की सीमा के भीतर ही रखें और सड़क पर सामान या बोर्ड रखकर रास्ता बाधित न करें।
अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसपी ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति सड़क पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधा उत्पन्न करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गंज में भी निरीक्षण करें पुलिस
कोतवाली पुलिस ने सिर्फ थाना चौक से लेकर बस स्टैण्ड तक निरीक्षण किया तो 40 दुकानदारों का अतिक्रमण पाया जो कि यातायात को बाधित कर रहे थे। पुलिस ने इन पर नियमानुसार कार्यवाही भी की है। लेकिन पुलिस को इसी तरह का निरीक्षण गंज में भी करना चाहिए, क्योंकि यहां पर हिराणी के पास फल के ठेले वालों को कई मर्तबा हटाने के बावजूद भी वह आज भी यथावत होकर यातायात बाधित करने का काम कर रहे हैं। इन पर कार्यवाही की जाना चाहिए ताकि यातायात सुगम हो सके। जागरूक नागरिकों का कहना है कि कोठीबाजार की तरह गंज में भी पुलिस का निरीक्षण करना चाहिए।
Leave a comment