Friday , 1 May 2026
Home Uncategorized Iron ore: मध्य प्रदेश में लौह अयस्क का बड़ा भंडार मिला
Uncategorized

Iron ore: मध्य प्रदेश में लौह अयस्क का बड़ा भंडार मिला

मध्य प्रदेश में लौह अयस्क का बड़ा

मझौली, सिहोरा और पनागर तहसीलों में आयरन ओर के नए ब्लॉक, प्रदेश के राजस्व और खनन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

Iron ore: जबलपुर। मध्य प्रदेश के खनन क्षेत्र के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जबलपुर जिले की तीन तहसीलों मझौली, सिहोरा और पनागर में लौह अयस्क (आयरन ओर) का बड़ा भंडार मिला है। यहां चार स्थानों पर कुल 1081 हेक्टेयर क्षेत्र में आयरन ओर के ब्लॉक चिन्हित किए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा 936 हेक्टेयर का ब्लॉक मझौली तहसील के दर्शनी क्षेत्र में मिला है।

जानकारी के अनुसार यह पहला अवसर है जब इतने बड़े क्षेत्र में लौह अयस्क का भंडार मिला है। वर्तमान में जबलपुर और कटनी जिले की खदानों का आकार केवल 20 से 35 हेक्टेयर के बीच है। इन खदानों से निकला लौह अयस्क पहले चीन तक निर्यात भी किया जा चुका है। नए ब्लॉक मिलने से प्रदेश के खनन क्षेत्र के साथ-साथ राजकोष को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

14 गांवों में फैला खनिज क्षेत्र

आयरन ओर और मैंगनीज का यह भंडार मझौली, सिहोरा और पनागर तहसील के कुल 14 गांवों में फैला हुआ है। सिहोरा तहसील के झीटी और कोड़ामुकुर में करीब 86 हेक्टेयर क्षेत्र में आयरन ओर का ब्लॉक मिला है। वहीं मझौली तहसील के खुड़ावल में आयरन ओर, लैटराइट और मैंगनीज करीब 11 हेक्टेयर क्षेत्र में पाए गए हैं। इसके अलावा पनागर तहसील के कटैया क्षेत्र में दोनों खनिज करीब 49 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हुए हैं।

नीलामी प्रक्रिया शुरू

इन खनिज ब्लॉकों से संबंधित रिपोर्ट खनिज विभाग के संचालक को भेज दी गई है। प्रशासन ने इन खदानों के लिए नीलामी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इन ब्लॉकों के संचालन से प्रदेश में खनन गतिविधियों को नई गति मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...