Tuesday , 28 April 2026
Home Uncategorized New CMO: नवनीत पांडे होंगे बैतूल के नए सीएमओ
Uncategorized

New CMO: नवनीत पांडे होंगे बैतूल के नए सीएमओ

नवनीत पांडे होंगे बैतूल

सीएमओ सतीष मटसेनिया के सस्पेंड होने के बाद एसडीएम के पास है प्रभार

New CMO: बैतूल। नगर पालिका परिषद बैतूल के सीएमओ सतीष मटसेनिया के निलंबन के बाद बैतूल सीएमओ का पद रिक्त था। श्री मटसेनिया के निलंबन के बाद सीएमओ की जिम्मेदारी एसडीएम अभिजीत सिंह को दी गई है। लेकिन उन्हें वित्तीय अधिकार नहीं दिए गए हैं इसलिए नगर पालिका के सभी भुगतान और अन्य महत्वपूर्ण कार्य रूके हुए हैं। इसको देखते हुए नपा में पूर्ण कालिक सीएमओ की पदस्थापना का भारी दबाव बना हुआ है। भाजपा शासित नपा के पार्षद भी चाहते हैं कि कोई ऐसा सीएमओ पदस्थ हो जो नपा की खस्ताहालत में सुधार कर सके एवं भाजपा की साख बचा सके।


नवनीत पांडे का आना तय


बैतूलवाणी को नगरीय प्रशासन संचालनालय भोपाल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में होशंगाबाद नपा में सीएमओ रहे एवं वर्तमान में घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में सीएमओ का दायित्व संभाल रहे नवनीत पांडे का बैतूल का सीएमओ बनना तय हो गया है। श्री पांडे ने अपनी स्कूली शिक्षा बैतूल के न्यू बैतूल हाईस्कूल में ली थी।


नेताओं की मिली हरी झंडी


प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल सीएमओ के लिए पूर्व में सीएमओ रहे अक्षत बुंदेला दोबारा आने के लिए प्रयासरत हैं और इसके लिए भाजपा के एक वरिष्ठ पार्षद भी कोशिश कर रहे हैं लेकिन बैतूलवाणी को मिली जानकारी के अनुसार बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल की अनुशंसा पर नवनीत पांडे का बैतूल सीएमओ बनना निश्चित हो गया है। और अनुशंसा के लिए एकमात्र नाम होने के कारण इस आदेश में अब कोई परिवर्तन की संभावना नहीं रह गई है।


पूर्व में भी पांडे का चला था नाम


तत्कालीन सीएमओ ओपी भदौरिया के बैतूल से स्थानांतरण होने के बाद उस समय भी नवनीत पांडे का बैतूल सीएमओ बनने के लिए सबसे ऊपर नाम था। उस समय श्री पांडे होशंगाबाद सीएमओ रहे। लेकिन ग्वालियर क्षेत्र के श्योपुर नगरपालिका में पदस्थ सतीष मटसेनिया अचानक बैतूल के सीएमओ का आदेश ले आए थे।


बैतूल विधानसभा का सबसे बड़ा शहर है बैतूल


बैतूल विधानसभा क्षेत्र में बैतूल सबसे बड़ा शहर है जिसकी आबादी लगभग डेढ़ लाख से ऊपर हो गई है और मतदाताओं की संख्या भी एक लाख के ऊपर है। भविष्य में बैतूल विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में बैतूल नगर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इस विधानसभा सीट से जिस उम्मीदवार को बड़ी लीड मिलेगी वह चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकेगा क्योंकि वर्तमान में सब जगह भाजपा का कब्जा है इसलिए भाजपा को बैतूल नगर पालिका के कार्यों पर विशेष नजर रखनी पड़ेगी ताकि शहर की जनता भाजपा के प्रति आक्रोशित ना हो सके।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...