Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Assault: बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर किया चाकू से हमला, दोनों घायल
Uncategorized

Assault: बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर किया चाकू से हमला, दोनों घायल

बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर किया चाकू

Assault:आमला। मंगलवार सुबह गीतांजलि रेस्टोरेंट के सामने चाकूबाजी की वारदात में दो सगे भाई घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब छगन राठौर (25) निवासी इतवारी चौक चाय पीने पहुंचे थे।

कैसे हुई घटना?

छगन राठौर ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे रेस्टोरेंट में चाय पी रहे थे, तभी गोलू साहू और मोनू राठौर वहां आ गए। गोलू ने पहले गाली-गलौज की और मना करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान गोलू ने चाकू से छगन के दोनों हाथों के पंजों पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चेहरे पर भी चोट आई है। छगन को बचाने पहुंचे उनके छोटे भाई सुजल राठौर को भी चाकू लगा और उसके बाएँ हाथ की उंगली कट गई

गवाहों ने कराया बचाव

पीयूष राठौर, दीपक भोजेकर और अमित सोनी ने बीच-बचाव कर दोनों भाइयों को बचाया।

पहले से धमकियां मिल रही थीं

छगन के अनुसार, मोनू राठौर रात से ही जान से मारने की धमकी दे रहा था। हमले के बाद जाते-जाते दोनों आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस में रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे।

पुलिस कार्रवाई

फरियादी की शिकायत पर आमला पुलिस ने आरोपियों गोलू साहू और मोनू राठौर के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...