Friday , 27 March 2026
Home Uncategorized Death: जहर खाने से युवती की मौत
Uncategorized

Death: जहर खाने से युवती की मौत

जहर खाने से युवती

Death: बैतूल। जिले के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम खरपाड़ा खेड़ी में एक 26 वर्षीय युवती द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबली पिता लखन सिंह बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम खरपाड़ा खेड़ी ने घर में अचानक जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद जब युवती को घबराहट और उल्टी होने लगी, तब परिजनों को इसकी जानकारी मिली। परिजन तुरंत उसे आमला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’


बताया जा रहा है कि युवती ने बीएससी की पढ़ाई पूरी कर ली थी और उसकी शादी आगामी 28 अप्रैल को होने वाली थी। घटना से एक दिन पहले घर में गन्ने के पैसों को लेकर बड़े और छोटे भाई के बीच विवाद हुआ था। उसी पैसे से युवती की शादी की तैयारी की जानी थी। इस विवाद के चलते युवती मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। मृतका परिवार में दो बहनों और दो भाइयों है जिसमे दो बहनों में छोटी बहन थी। गुरुवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Worried: डीजल-पेट्रोल की कमी से परेशान हो रहे उपभोक्ता

घोड़ाडोंगरी-भौंरा में पेट्रोल पंप पर खत्म हुआ पेट्रोल Worried: घोड़ाडोंगरी। घोड़ाडोंगरी (सांध्य...

Religious Faith: छिन्नमस्तिका माता मंदिर में हुआ हवन-पूजन और भंडारा

Religious Faith: बैतूल। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व के अवसर पर सदर...

Season: मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज

आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी भी बरकरार Season: मध्य प्रदेश में मौसम एक...

Divine Sun Tilak: रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य सूर्य तिलक

9 मिनट तक ललाट पर पड़ी नीली किरणें, 10 लाख श्रद्धालुओं ने...