Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Uproar: एलपीजी सिलेंडर को लेकर मचा हड़कंप: भोपाल में बुकिंग 5 गुना बढ़ी
Uncategorized

Uproar: एलपीजी सिलेंडर को लेकर मचा हड़कंप: भोपाल में बुकिंग 5 गुना बढ़ी

एलपीजी सिलेंडर को लेकर मचा

सरकार बोली—घबराने की जरूरत नहीं, पैनिक बाइंग से बढ़ी मांग, 35 हजार तक पहुंचीं पेंडिंग बुकिंग

Uproar: भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर को लेकर एक बार फिर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है, जिससे लोगों में घबराहट का माहौल बन गया है। राजधानी भोपाल में सिलेंडर बुकिंग सामान्य से 5 गुना तक बढ़ गई है। शुक्रवार को एक गैस एजेंसी पर जहां रोजाना करीब 300–350 बुकिंग होती थी, वहीं अचानक 1600 बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि उपलब्ध स्टॉक मात्र 350 सिलेंडरों का था।

मंत्री का बयान: पर्याप्त है गैस और ईंधन का स्टॉक

प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि एलपीजी के बॉटलिंग प्लांट्स में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई सिस्टम पूरी क्षमता से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य है, हालांकि छोटे शहरों में अफवाहों का असर अधिक देखा जा रहा है।

पैनिक बाइंग से बिगड़ा संतुलन

मंत्री के अनुसार, कुछ स्थानों पर पैनिक बाइंग के चलते गैस और ईंधन की बिक्री 2 से 2.5 गुना तक बढ़ गई, जिससे अस्थायी रूप से लंबी कतारें और स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बनी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

रोजाना करोड़ों लीटर ईंधन की आपूर्ति

प्रदेश में प्रतिदिन करीब 1.85 करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की सप्लाई हो रही है। भोपाल के पास भौंरी डिपो से शहर के 192 पेट्रोल पंपों को ईंधन भेजा जाता है। राजधानी में रोजाना करीब 12 लाख लीटर डीजल और 9 लाख लीटर पेट्रोल की आपूर्ति हो रही है।

32–35 हजार बुकिंग पेंडिंग

फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के मुताबिक, उपभोक्ता बुकिंग के तुरंत बाद ही सिलेंडर लेने गोदाम पहुंच रहे हैं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। फिलहाल प्रदेश में 32 से 35 हजार बुकिंग पेंडिंग हैं। अधिकारियों ने लोगों को समझाया है कि बुकिंग के 2 से 4 दिन के भीतर सिलेंडर घर तक पहुंचा दिया जाएगा।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...