Saturday , 16 May 2026
Home Uncategorized Arrested: 2.735 किलो गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: 2.735 किलो गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

2.735 किलो गांजा

पुलिस ने आरोपियों की कार को भी किया जब्त

Arrested: बैतूल। मादक पदार्थों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने दो आरोपियों को 2.735 किलोग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक कार भी जब्त की गई है। उक्त कार्यवाही एसपी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने की।
पुलिस ने बताया कि पुलिस चौकी सोनाघाटी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार क्रमांक एमएच 05 बीएच 2967 को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु चालक द्वारा वाहन तेज गति से भगाने का प्रयास किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे एक बैग से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। विधिवत तलाशी एवं पंचनामा कार्यवाही के दौरान कुल 2 किलो 735 ग्राम गांजा कीमती लगभग 27,000/- बरामद किया गया।


पुलिस ने इस मामले में मुकेश पिता सेकलाल जावरकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम कामिदा, थाना झल्लार, जिला बैतूल एवं रामेश्वर पिता लालचंद विश्वकर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम कामिदा, थाना झल्लार, जिला बैतूल के विरुद्ध थाना कोतवाली बैतूल में अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त किया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक उत्तमनंदन मस्तकार, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक दीवान सिंह, प्रधान आरक्षक शिवकुमार उइके, प्रधान आरक्षक तरुण पटेल, महिला प्रधान आरक्षक संध्या, आरक्षक अनिल बेलवंशी, आरक्षक अनिरुद्ध, आरक्षक नितिन की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...