Saturday , 28 March 2026
Home Uncategorized Funeral Rites: आर्मी में सूबेदार दयानंद लिल्लोरे का निधन
Uncategorized

Funeral Rites: आर्मी में सूबेदार दयानंद लिल्लोरे का निधन

आर्मी में सूबेदार दयानंद लिल्लोरे

ताप्ती घाट कोलगांव में किया अंतिम संस्कार

Funeral Rites: बैतूल। जिले के सेहरा ग्राम निवासी दयानंद पिता ओमप्रकाश लिल्लोरे सेना की ईएमई कोर में सूबेदार के पद पर ग्वालियर में पदस्थ थे। उनका 26 मार्च को दोपहर 2.30 बजे आरआर हॉस्पिटल दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। रात 12 बजे उनकी पार्थिव देह को नागपुर से बैतूल जिला अस्पताल लायी गई। आज सुबह 7 बजे शहीद भवन में पार्थिव देह दर्शन के लिए रखी गई थी। इसके पश्चात उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम यात्रा बिदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार ताप्ती घाट कोलगांव में किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. लिल्लोरे को पीलिया हो गया था जिसकी वजह से उन्हें 4 दिन लश्करे हास्पिटल एवं 2 दिन नागपुर में भर्ती कराया गया था। इसके बाद आराम मिलने पर उन्होंने ग्वालियर में यूनिट ज्वाइन कर ली थी लेकिन पुन: तबीयत बिगडऩे पर दिल्ली में आरआर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था जहां पर उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

उनकी पार्थिवदेह को दिल्ली से नागपुर होते हुए बैतूल लायी गई। यहां पर बैतूल विधायक एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश मंत्री अतीत पंवार, जिला भाजपा अध्यक्ष सुधाकर पंवार, एसडीएम अभिजीत सिंह, तहसीलदार गोवर्धन पाठे, पूर्व सैनिक सहित बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति के सदस्यों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उनकी पार्थिवदेह को अंतिम विदाई दी गई। पार्थिवदेह के ग्राम सेहरा पहुंचने पर बैतूलबाजार टीआई, डीएसपी सुश्री हाशमी, सैनिक अधिकारी, पटवारी सहित ग्रामीणों ने सडक़ के दोनों ओर से पुष्प वर्षा भी की। अंतिम संस्कार कोलगांव ताप्ती घाट पर किया गया। बैतूलवाणी परिवार की ओर से भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Served a Notice: नशे में धुत्त मिले पंप आपरेटर को सीएमओ ने सेवा से हटाया

फिल्टर प्लांट के निरीक्षण में सामने आई लापरवाही, थमाया नोटिस Served a...

Responsibility: निजी शोक के बाद भी दिवंगतों के परिजनों को ढांढस बंधा रहे हेमंत खण्डेलवाल

परिजनों को आर्थिक सहायता देकर बच्चों की पढ़ाई और रोजगार की ली...

Major Action: खनिज रॉयल्टी से एमपी सरकार को 11 हजार करोड़ की कमाई, पांच साल में दोगुना हुआ राजस्व

मार्च में रिकॉर्ड 1617 करोड़ की वसूली, बैतूल में अवैध खनन पर...

E-Token: 1 अप्रैल से ई-टोकन से ही मिलेगा खाद

E-Token: बैतूल। मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि से संबंधित विभिन्न...