Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Served a Notice: नशे में धुत्त मिले पंप आपरेटर को सीएमओ ने सेवा से हटाया
Uncategorized

Served a Notice: नशे में धुत्त मिले पंप आपरेटर को सीएमओ ने सेवा से हटाया

नशे में धुत्त मिले पंप आपरेटर को

फिल्टर प्लांट के निरीक्षण में सामने आई लापरवाही, थमाया नोटिस

Served a Notice: बैतूल। गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत पर शुक्रवार 27 मार्च को नगर पालिका परिषद बैतूल के नवागत सीएमओ नवनीत पांडेय ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने शाम करीब 6 बजे फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सप्लाई किए जा रहे पानी का रंग मटमैला पाया गया और पानी से हल्की बदबू भी आ रही थी, जिससे लापरवाही की पुष्टि हुई।


निरीक्षण के समय फिल्टर प्लांट पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की स्थिति भी गंभीर लापरवाही वाली मिली। पंपचालक (विनियमित) राजू पिंजारे ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए और बाद में वे शराब के नशे की हालत में उपस्थित हुए। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया। साथ ही फिल्टर प्लांट प्रभारी भवेन्द्र मालवी को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोबारा न हो, अन्यथा एकपक्षीय कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने फिल्टर प्लांट की व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...