Monday , 30 March 2026
Home Uncategorized Surprise inspection: नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही पर सीएमओ का डंडा
Uncategorized

Surprise inspection: नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही पर सीएमओ का डंडा

नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही

सुबह 10.30 बजे राजस्व शाखा का किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारी का रोका वेतन

वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले राजस्व शाखा पर कार्रवाई, 31 मार्च से पहले टैक्स जमा करने की अपील

Surprise inspection: बैतूल। वर्षों से सुस्त कार्यप्रणाली के लिए चर्चित बैतूल नगर पालिका में अब सख्ती का दौर शुरू हो गया है। नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने सोमवार सुबह 10.30 बजे राजस्व शाखा का औचक निरीक्षण कर सीधे कार्रवाई कर दी। कई सहायक राजस्व निरीक्षक गैरहाजिर मिले तो एक कर्मचारी का वेतन रोक दिया गया और अन्य को नोटिस थमा दिया गया। वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले राजस्व वसूली प्रभावित होने पर यह कार्रवाई कर्मचारियों के लिए साफ चेतावनी मानी जा रही है।

  • गैरहाजिरी पर सीधे वेतन रोकने का आदेश

  • निरीक्षण के दौरान सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीमती सुशीला भारती सुबह 10.36 बजे तक कार्यालय में अनुपस्थित पाई गईं। इसे शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही मानते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने मार्च माह का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही जो कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
  • वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले राजस्व वसूली पर सख्ती

  • वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति की ओर है और शासन द्वारा राजस्व वसूली में आवश्यक छूट भी दी जा रही है, इसके बावजूद कर्मचारियों की उदासीनता के कारण राजस्व वसूली प्रभावित हो रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने स्पष्ट कहा है कि इस तरह की लापरवाही से निकाय को वित्तीय क्षति पहुंचने की स्थिति बन रही है, जो नगर पालिका कर्मचारी सेवा शर्तें अधिनियम 1961 के प्रावधानों का उल्लंघन है।
  • नागरिकों को असुविधा हुई तो संबंधित पर होगी कड़ी कार्रवाई

  • मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि नागरिकों को काम के लिए भटकना पड़ा तो संबंधित राजस्व निरीक्षक और सहायक राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि अब समय पर कार्यालय पहुंचना और समय पर काम करना अनिवार्य होगा।
  • 31 मार्च से पहले टैक्स जमा करने की अपील

  • नगर पालिका परिषद बैतूल की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे 31 मार्च के पहले अपना टैक्स जमा कर शासन द्वारा दी जा रही छूट का लाभ उठाए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडेय ने कहा है कि नगर पालिका परिषद बैतूल नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार सख्ती की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

New Discovery: IIT गुवाहाटी की नई खोज: खास ईंटें रखेंगी घर ठंडा, घटेगा बिजली बिल

गर्मी से राहत के लिए सस्ती और पर्यावरण अनुकूल तकनीक तैयार New...

Rescue: फ्रिज के नीचे मिला खतरनाक रसेल वाइपर, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बैतूल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मचा हड़कंप, समय रहते टली बड़ी...

Mass Sit-in: महंगाई और बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, घोड़ाडोंगरी में महाधरना

भाजपा सरकार पर तीखा हमला, आदिवासी मुद्दों और पेट्रोल-डीजल संकट पर उठे...

Meeting Postponed: नगरपालिका परिषद बैतूल की विशेष बैठक स्थगित, अब 31 मार्च को होगी

महावीर जयंती के अवकाश के कारण बदली बैठक की तारीख Meeting Postponed:...