Friday , 22 May 2026
Home Uncategorized Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
Uncategorized

Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक

युवकों की तत्परता से बची जान, अस्पताल में इलाज जारी

Accident: घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के फुलगोहन के पास स्थित सीएम राइज स्कूल के नजदीक शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान कुलदीप वरकड़े (19) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से जा रहा था, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसी दौरान कुन्दन हनोते एवं अन्य स्थानीय युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी पहुंचाया। वहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक को चोटें आई हैं, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...