Thursday , 16 April 2026
Home Uncategorized Electric Car Charging Tips: EV चार्ज करते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
Uncategorized

Electric Car Charging Tips: EV चार्ज करते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

EV चार्ज करते समय न करें ये गलतियां

बैटरी से लेकर सुरक्षा तक, जानिए इलेक्ट्रिक कार चार्ज करने के सही तरीके

Electric Car Charging Tips: नई दिल्ली। बदलते समय के साथ लोगों की पसंद भी तेजी से बदल रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण संरक्षण की सोच के चलते अब लोग तेजी से इलेक्ट्रिक कारों (EV) की ओर रुख कर रहे हैं। EV कारें कम खर्च और प्रदूषण मुक्त होने के कारण बेहतर विकल्प मानी जाती हैं।
हालांकि, अगर इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते समय थोड़ी सी भी लापरवाही की जाए, तो यह न केवल बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती है, बल्कि आपके और परिवार की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है।


बैटरी सुरक्षित रखने के लिए क्या करें?

इलेक्ट्रिक कार की बैटरी की लंबी उम्र के लिए सही चार्जिंग स्टेशन का चुनाव बेहद जरूरी है।
हमेशा कंपनी द्वारा दिया गया या Recommended चार्जर ही इस्तेमाल करें।

फास्ट चार्जिंग स्टेशन समय जरूर बचाते हैं, लेकिन रोजाना वहां चार्ज करने से बैटरी की लाइफ कम हो सकती है।
इसलिए बेहतर है कि रोजमर्रा के उपयोग के लिए घर पर चार्जिंग को प्राथमिकता दें। भले ही इसमें थोड़ा ज्यादा समय लगे, लेकिन यह बैटरी और सुरक्षा दोनों के लिए फायदेमंद है।


क्या ओवरचार्जिंग सही है?

EV चार्ज करते समय ध्यान रखें कि बैटरी ओवरचार्ज न हो
बार-बार बैटरी को 100 प्रतिशत तक चार्ज करना सही नहीं माना जाता।

रोजाना इस्तेमाल के लिए बैटरी को करीब 80 प्रतिशत तक चार्ज रखना बेहतर होता है।
अगर आप 20-80 चार्जिंग फॉर्मूले का पालन करते हैं, तो बैटरी की परफॉर्मेंस और लाइफ दोनों बेहतर बनी रहती हैं।


किस तरह के चार्जर का करें इस्तेमाल?

इलेक्ट्रिक कार चार्ज करने के लिए हमेशा असली और भरोसेमंद ब्रांड के चार्जर का ही उपयोग करें।
लोकल या बिना ब्रांड वाले चार्जर से शॉर्ट सर्किट, बिजली की खराबी और आग लगने का खतरा रहता है।

घटिया क्वालिटी के चार्जर न सिर्फ आपकी EV को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि गंभीर हादसों का कारण भी बन सकते हैं।
चार्जिंग केबल और कनेक्टर को समय-समय पर जांचते रहें। अगर कहीं कट, ढीलापन या डैमेज दिखे तो तुरंत उसे बदल दें।


चार्जिंग के समय किन बातों का रखें ध्यान?

इलेक्ट्रिक कार को हमेशा सूखी और हवादार जगह पर चार्ज करें।
बारिश या ज्यादा नमी वाली जगह पर चार्जिंग करने से बचें, क्योंकि इससे बिजली का खतरा बढ़ जाता है।

अगर चार्जिंग के दौरान कार से अजीब आवाज, जलने की गंध या ज्यादा गर्मी महसूस हो, तो तुरंत चार्जिंग बंद कर दें और प्लग निकाल लें।
EV के चार्जिंग सिस्टम और उसके रखरखाव से जुड़े नियमों को अच्छी तरह समझना सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जरूरी है।


सावधानी ही है सबसे बड़ी सुरक्षा

अपनी चार्जिंग आदतों को बैटरी की क्षमता और जरूरत के अनुसार ढालें।
किसी भी असामान्य संकेत को नजरअंदाज न करें। गड़बड़ी दिखते ही चार्जिंग बंद करना ही समझदारी है।
सही तरीके से चार्जिंग करने से न केवल आपकी EV की परफॉर्मेंस बेहतर होगी, बल्कि उसकी उम्र भी लंबी रहेगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...