Wednesday , 6 May 2026
Home Uncategorized Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Uncategorized

Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को

Accident: बैतूल .जिले के बैतूल बाजार के पास बैतूल रोड पर स्थित रेयांश रेस्टोरेंट के सामने मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। नागपुर से भोपाल जा रही एक तेज रफ्तार शिवहरे ट्रेवल्स की बस ने सड़क किनारे खड़े एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस निर्धारित समय पर पहुंचने की जल्दी में तेज गति से बैतूल की ओर बढ़ रही थी, तभी एक कार पास के पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर बाहर निकली और सीधे बस के सामने आ गई। खतरे को भांपते हुए चालक ने बस को सड़क से नीचे उतार दिया, जिससे सड़क किनारे अपनी मोटरसाइकिल के साथ खड़े युवक आशीष (निवासी जुनावनी) को बस ने जोरदार टक्कर मार दी।

युवक फंसा बाइक और बस के बीच

टक्कर के बाद युवक बाइक और बस के बीच फंस गया। घटना में युवक का एक पैर और एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। हादसे में एक बिजली का खंभा भी टूट गया, जिसका ऊपरी हिस्सा बस की खिड़की से जा टकराया। गनीमत रही कि बस में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित रहीं।

तत्काल मदद और अस्पताल में भर्ती

घायल युवक को रेयांश रेस्टोरेंट के संचालक रानू वर्मा और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर बैतूल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती आशीष ने बताया कि वह सड़क किनारे बाइक लेकर खड़ा था, तभी तेज रफ्तार बस आकर उससे टकरा गई।

प्रशासन से मांग: बसों की रफ्तार पर लगे लगाम

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवहरे ट्रेवल्स की बसें अक्सर तेज रफ्तार में चलती हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे बस चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और हाईवे पर स्पीड लिमिट लागू की जाए।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...