Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
Uncategorized

Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक

Accident:मुलताई। छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर ग्राम चिखली खुर्द के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार शाम में बाइक चालक राजा पिता द्वारका धुर्वे 30 साल निवासी ग्राम टूडाकामथ जिला छिंदवाड़ा मुलताई की ओर आ रहा था। शाम 6 बजे के दरमियान छिंदवाड़ा हाईवे पर ग्राम चिखली खुर्द के सीमा में स्थित आदर्श ढाबे के सामने मार्ग से जा रहे अज्ञात वाहन ने राजा की बाइक को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने से राजा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल हंड्रेड वाहन पर पदस्थ नारायण मालवीय ने बताया मृतक के पास मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हुई है। वही मृतक के पास मिले मोबाइल से संबंधित नंबरों पर फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी है। मृतक का शव एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल लाया है। परिजनों के आने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...