Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Big decision: कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला: एमपी के 1 लाख शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन
Uncategorized

Big decision: कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला: एमपी के 1 लाख शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन

कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला: एमपी

Big decision: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के शिक्षकों के हित में बड़ा निर्णय लिया गया। कैबिनेट ने शिक्षकों की वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिससे मध्यप्रदेश के करीब 1 लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे।

कैबिनेट के फैसले के अनुसार, जिन शिक्षकों ने 35 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें चौथे वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। इस निर्णय से संबंधित शिक्षकों के वेतन में 2000 से 6000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

सरकार का मानना है कि लंबे समय तक सेवा देने वाले अनुभवी शिक्षकों को आर्थिक प्रोत्साहन देना जरूरी है, ताकि शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके। यह निर्णय लंबे समय से शिक्षकों की मांग रही थी, जिसे अब सरकार ने स्वीकार कर लिया है। कैबिनेट बैठक में लिए गए अन्य प्रस्तावों की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...