Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Accident: मटका व्यवसायी की ट्रेन एक्सीडेंट में मौत
Uncategorized

Accident: मटका व्यवसायी की ट्रेन एक्सीडेंट में मौत

मटका व्यवसायी

मृतक की मां बोलीं कुछ समय से डिप्रेशन में था

Accident: बैतूल। भोपाल-छिंदवाड़ा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मटका व्यवसायी की मौत हो गई। घटना सदर अंडर ब्रिज के पास की है। मृतक की पहचान मृतक की पहचान गांधी वार्ड, बैतूल बाजार निवासी 51 वर्षीय बसंत मालवीय के रूप में हुई है। मृतक की माँ ने बताया कि उनका बेटा काफी दिनों से डिप्रेशन में था।


इंजन में फंस गया था शव


जीआरपी प्रभारी रविश कुमार ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे हादसे में व्यक्ति ट्रेन के इंजन के पिछले हिस्से में फंस गया। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी। सूचना पर जीआरपी आरक्षक दिलीप नरवरे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेल कर्मियों की मदद से शव को निकालकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


डिप्रेशन में था मृतक


बसंता की मां ने बताया कि मटके बनाने का काम करता था और पिछले दो-तीन महीनों से मानसिक रूप से बीमार था। नागपुर में उसका इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी और उसके कोई संतान नहीं थी। वह पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में था। जीआरपी ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...