Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Accident: ट्रक की टक्कर से माँ की मौत, बेटा घायल
Uncategorized

Accident: ट्रक की टक्कर से माँ की मौत, बेटा घायल

ट्रक की टक्कर से

बच्चे को स्कूल छोड़ने जाते समय पीछे से मारी थी टक्कर
एनआरसी में केयर टेकर के पद पर कार्यरत थी मृतिका

Accident: चिचोली। ट्रक की टक्कर से एनआरसी में पदस्थ महिला की जहां मौत हो गई वहीं उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतिका अपने बच्चे को स्कूल छोडऩे जा रही थी इसी दौरान सीमेंट से भरे ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोडक़र फरार हो गया।


घटना स्थल पर ही हो गई मौत


प्राप्त जानकारी के अनुसार चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एनआरसी केयर टेकर (असिस्टेंट) स्कूटी सवार स्मिता गंगारे पति सुदामा गंगारे उम्र 35 वर्ष निवासी जोगली को सीमेंट से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला का सिर ट्रक के टायर में आने से घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का 10 वर्षीय बेटा भी इस हादसे घायल हुआ है।


बेटे को स्कूल छोडऩे जा रही थी महिला


महिला अपने बेटे के स्कूल छोडऩे एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे ड्यूटी पर आने को निकली थी। इसी दरमियान नगर के टंकी मार्ग स्थित जल संसाधन विभाग के ऑफिस के ठीक सामने ट्रक ड्राइवर ने तेज गति से ट्रक चलाते हुए स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर ट्रक को छोडक़र भाग निकला। घटना 10:00 के आसपास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस से मृत महिला को चिचोली सीएचसी लाया गया।


केयर टेकर के पद पर दे रही थी सेवा


कूटी सवार स्मिता गंगारे पति सुदामा गंगारे उम्र 35 वर्ष निवासी जोगली वर्ष 2007 से चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य मे केयरटेकर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थी। स्मिता की एक्सीडेंट में मौत होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ भी सदमे में है। पीएम उपरांत महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस मामले में थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना जारी कर दी है।


क्यूरिंग मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत


बीते गुरुवार रात 8:00 बजे के करीब चिचोली थाना क्षेत्र के झापल में सीसी रोड निर्माण कर के दौरान क्यूरिंग मशीन की चपेट में आने से थाना क्षेत्र के तारा नरेश पिता रमेश यादव उम्र 19 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक के शव का पीएम चिचोली पुलिस द्वारा सुबह चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया इसके उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...