Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Voting: जिला अभिभाषक संघ चुनाव के लिए मतदान
Uncategorized

Voting: जिला अभिभाषक संघ चुनाव के लिए मतदान

जिला अभिभाषक

अध्यक्ष पद के लिए अशोक वर्मा और अजय चौहान आमने-सामने
न्यायालय परिसर में 26 उम्मीदवार के लिए 657 वकील करेंगे मतदान

Voting: बैतूल। जिला अभिभाषक संघ का आज चुनाव हो रहा है जिसमें सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हो गया। रिमझिम बारिश के दौरान मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला और सुबह से ही मत डालने के लिए वकील मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान जिले के सबसे वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राधाकृष्ण गर्ग ने अपने मत का उपयोग किया। चुनाव में कुल 13 पदों के लिए 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा नजरें अध्यक्ष पद पर टिकी हैं, जहां अजय सिंह चौहान और अशोक वर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। निर्वाचन अधिकारी नितिन मिश्रा ने बताया कि मतदान आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मतगणना शाम 7 बजे से शुरू होगी। कुल 657 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। न्यायालय परिसर की लाइब्रेरी में मतदान की व्यवस्था की गई है।


सबसे वरिष्ठ अधिवक्ता ने किया मतदान


जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में जिले के अभिभाषकों में सबसे वरिष्ठ 96 साल के अधिवक्ता श्री राधाकृष्ण गर्ग ने आज सुबह न्यायालय परिसर पहुंचकर अपने मत का उपयोग किया। श्री गर्ग जिले के सबसे वरिष्ठ अधिवक्ता हैं उन्होंने 1954 से वकालत शुरू की थी और लगभग 70 साल तक वकालत की है। अभी कुछ समय से उन्होंने न्यायालय नियमित जाना बंद कर दिया है।

अध्यक्ष पद सीधा मुकाबला


अध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह चौहान और अशोक वर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। अशोक वर्मा पिछले 28 साल से वकालत कर रहे हैं। वे पार्षद रह चुके हैं और भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं, अजय सिंह चौहान 40 वर्षों से वकालत कर रहे हैं और 2011 में संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।


उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी


उपाध्यक्ष पद के लिए अलका गहीर, राजेन्द्र कुमार बघेल और सुनील कुमार बांसल (अग्रवाल) चुनाव मैदान में हैं। सचिव पद के लिए अजय सोनी, बलदेव कुमार महाजन और राजेश मंदरे उम्मीदवार हैं। सह सचिव पद के लिए बंटी करोसिया, दीपक कुमार आसरेकर और गौरव मगरदे के बीच मुकाबला होगा।
कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार डफरे और सौरभ परिहार आमने-सामने हैं, जबकि पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए लोकेन्द्र शेषकर और शिवकुमार कापसे के बीच चुनाव होगा। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 11 प्रत्याशी हैं। इसमें अनिल कुमार राठौर, भवानी प्रसाद दीवान, दिनेश उइके, मनीष कुमार राठौर, मोनिका निरापुरे, नीलेश उसरेटे, पूरनलाल राठौर, राजेश भूमरकर, रोशन मगरदे, संतोष खातरकर और वीरेन्द्र कुमार तिवारी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...