Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Accident: बाइक एक्सीडेंट में एक की मौत, एक घायल
Uncategorized

Accident: बाइक एक्सीडेंट में एक की मौत, एक घायल

बाइक एक्सीडेंट में

बोरदही- मुलताई रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

Accident: बैतूल। जिले के बोरदेही-मुलताई रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास बीती रात दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी थी जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।


अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर


प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय पिता सुकली मर्सकोले (उम्र 22 वर्ष), निवासी गजाढाना थाना बोरदेही, अपने दोस्त करण उइके के साथ बाइक से बोरदेही जा रहे थे। इसी दौरान बोरदेही और मुलताई रोड पर पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सडक़ पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए।


घायल को ट्रामा में कराया भर्ती


राहगीरों की मदद से दोनों को गंभीर हालत में बोरदेही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विजय मर्सकोले को मृत घोषित कर दिया, जबकि करण उइके को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव का रविवार पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...