Sunday , 15 February 2026
Home Uncategorized Accident: पेड़ गिरने से एमएलबी स्कूल की बाउंड्री वॉल टूटी
Uncategorized

Accident: पेड़ गिरने से एमएलबी स्कूल की बाउंड्री वॉल टूटी

पेड़ गिरने से एमएलबी स्कूल की बाउंड्री

बिजली के तार भी टूटे, बड़ा हादसा टला

Accident: बैतूल। जिले में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को एमएलबी स्कूल परिसर में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब स्कूल की बाउंड्री वॉल पर एक भारी-भरकम पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई और वहां से गुजर रही बिजली की तारें भी टूट गईं।


सडक़ से अलग किया पेड़


गनीमत यह रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका की टीम और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पेड़ को मौके से हटाने का कार्य तुरंत शुरू किया गया और एहतियातन बिजली सप्लाई को बंद कर मरम्मत की गई।


नपा को हटाना था समय रहते


स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते कई पुराने पेड़ गिरने की आशंका बनी हुई है। प्रशासन को ऐसे कमजोर पेड़ों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। सूखे और जर्जर पेड़ों को नगर पालिका द्वारा नहीं हटाने से यह स्थ्ािित बनी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

MP IAS Transfer: 11 IAS और 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, मनीष सिंह को फिर जनसंपर्क की जिम्मेदारी

MP IAS Transfer:भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया...

Huge warehouses: शिव भक्तों के लिए पुण्य कार्य कर रही समिति: खण्डेलवाल

शिवम सेवा समिति का भण्डारा प्रारंभ, तीन दिन की जाएगी श्रद्धालुओं की...

Death: हार्टअटैक से आरआई के युवा बेटे की मौत

अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम Death: बैतूल। नगर के चंद्रशेखर...

Airstrip: हाईवे पर उतरा प्रधानमंत्री का प्लेन

चाइना बार्डर से 300 किमी. दूर है एयरस्ट्रिप Airstrip: गुवाहाटी(ई-न्यूज)। प्रधानमंत्री असम...