Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Accident: दर्दनाक हादसा: नाबालिग चालक ने मासूम को कुचला, 18 महीने के ऋषिक की मौत
Uncategorized

Accident: दर्दनाक हादसा: नाबालिग चालक ने मासूम को कुचला, 18 महीने के ऋषिक की मौत

दर्दनाक हादसा: नाबालिग चालक ने

Accident: रतलाम। शहर में सोमवार को हुई एक हृदयविदारक घटना ने दो परिवारों को तबाह कर दिया। सीसीटीवी में कैद इस हादसे में 18 महीने के ऋषिक तिवारी को एक नाबालिग कार चालक ने बेरहमी से कुचल दिया। हादसा तब हुआ, जब ऋषिक अपनी दादी के साथ घर के बाहर आया था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास से गुजर रही सफेद कार की रफ्तार अधिक नहीं थी, लेकिन चालक ने बच्चे को देखकर भी वाहन नहीं रोका। टक्कर के बाद दादी ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उन्हें नजरअंदाज कर मासूम को पहिए के नीचे कुचलते हुए फरार हो गया।

गंभीर रूप से घायल ऋषिक को परिवार तत्काल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं ऋषिक का जुड़वा भाई अभिक सदमे में है। पुलिस के अनुसार, आरोपी 12वीं का छात्र है और अपनी दादी के साथ रतलाम में किराए के मकान में रह रहा था। पिता ने गांव से आए रिश्तेदार की कार की चाबी उसे दे दी, जबकि वह नाबालिग था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

मृतक की मां पारूल तिवारी ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने नाबालिग चालक और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सड़क सुरक्षा, अभिभावक जिम्मेदारी और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कानूनन नाबालिग को वाहन की चाबी सौंपना अपराध है, लेकिन लापरवाही के चलते एक मासूम की जान चली गई और एक युवा का भविष्य बर्बाद हो गया।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...