Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Accident: फोरलेन पर कार पलटी, तीन घायल
Uncategorized

Accident: फोरलेन पर कार पलटी, तीन घायल

फोरलेन पर कार

Accident: बैतूल। बैतूल जिला मुख्यालय के बडोरा क्षेत्र स्थित फोरलेन पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से उज्जैन दर्शन के लिए जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हुआ। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो गुरुवार रात रायपुर (छत्तीसगढ़) से उज्जैन दर्शन के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही कार बडोरा क्षेत्र के फोरलेन पर पहुंची, सामने से अचानक एक ट्रक आ गया। ट्रक को देखकर चालक घबरा गया और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई।

इन यात्रियों को आई चोट

हादसे में

  • आयुष शुक्ला (26 वर्ष), निवासी रायपुर,
  • शौर्य तिवारी (22 वर्ष),
  • बाबू तिवारी (15 वर्ष)

को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कार में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोटें बताई जा रही हैं।

राहगीरों ने पहुंचाई मदद

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचते ही घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बैतूल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक का ट्रक को देखकर घबरा जाना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...