Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Public uprising: कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब — हजारों श्रद्धालुओं ने ताप्ती सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी
Uncategorized

Public uprising: कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब — हजारों श्रद्धालुओं ने ताप्ती सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा जनसैलाब —

Public uprising: मुलताई। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को पवित्र ताप्ती सरोवर में आस्था का सागर उमड़ पड़ा। अलसुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान आरंभ किया। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों — बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी जिलों के अलावा महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुलताई पहुंचे।

ताप्ती तट पर श्रद्धालुओं ने स्नान, ध्यान, पूजन और पाठ कर धर्मलाभ अर्जित किया। धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने ताप्ती तट व मुख्य मार्गों पर चाय, पोहा, जलेबी आदि के नि:शुल्क स्टॉल लगाकर आने-जाने वालों की सेवा की।

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसी श्रद्धा के चलते हर वर्ष की तरह इस बार भी ताप्ती तट पर भक्तों का सैलाब उमड़ा।

पूरे आयोजन के दौरान नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहीं। सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर प्रशासन का विशेष ध्यान रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...