Monday , 16 February 2026
Home Uncategorized Accidents: सापना घाट में नीलगाय से टकराई बाइक, 21 वर्षीय युवक की मौत
Uncategorized

Accidents: सापना घाट में नीलगाय से टकराई बाइक, 21 वर्षीय युवक की मौत

सापना घाट में नीलगाय से टकराई बाइक

एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा घायल, साथी की हालत स्थिर

Accidents: बैतूल। बैतूल-नागपुर हाईवे पर सापना घाट स्थित सापना बांध के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बाइक अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

मृतक की पहचान अंकित पिता शिवराम (21 वर्ष), निवासी पधारू ढाना के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। अंकित अपने दोस्त विनोद के साथ मुल्ताई में चल रहे ताप्ती मेले में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान सापना बांध के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई।

एक घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा घायल

हादसे में अंकित को गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। बाद में एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल बैतूल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साथी घायल, हालत स्थिर

हादसे में बाइक चला रहा विनोद भी घायल हुआ है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है।

समय पर एम्बुलेंस मिलने पर उठे सवाल

अस्पताल पुलिस चौकी ने घटना का पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि एम्बुलेंस समय पर पहुंच जाती तो शायद अंकित की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंकित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Tragic accident: मिलनपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आया यूपी का मजदूर, मौके पर मौत

Tragic accident: बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में रविवार शाम एक...

Massive explosion: केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत

Massive explosion: भिवाड़ी (राजस्थान)। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र में...

Protection Act: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Protection Act: शिवपुरी/भोपाल। अधिवक्ता संघ करेरा, जिला शिवपुरी के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय...

Funeral: 60 करोड़ की संपत्ति की मालिक डॉ. हेमलता का निधन

पुलिस की मौजूदगी में होगा अंतिम संस्कार, दावेदार आए सामने Funeral: जबलपुर(ई-न्यूज)।...