Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Betul news: ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव
Uncategorized

Betul news: ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला शव

ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला

Betul news: मुलताई। रेलवे ट्रैक पर एक ग्रामीण का दो हिस्सों में शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। वहीं शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि चिल्हाटी गांव के पास नागपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव आज बुधवार को दो हिस्सों में मिला है। मृतक की पहचान चिल्हाटी निवासी 38 वर्षीय तुलसीराम वटकर के रूप में हुई है। तुलसीराम एक दिन पहले ही अपने ससुराल से गांव लौटा था। सुबह ग्रामीणों को रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि तुलसीराम रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा। यह भी पता नहीं चल पाया है कि उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...