Thursday , 2 April 2026
Home Uncategorized Action: रेप और लव जिहाद के आरोपियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध मकानों पर चला बुलडोजर
Uncategorized

Action: रेप और लव जिहाद के आरोपियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

रेप और लव जिहाद के आरोपियों पर

Action: भोपाल। राजधानी में निजी कॉलेज की छात्राओं से रेप और जबरन धर्म परिवर्तन (लव जिहाद) के आरोपियों पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। शनिवार सुबह साद और साहिल के अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं तीसरे आरोपी फरहान के घर पर कार्रवाई टाल दी गई है।

सुबह 5 बजे से शुरू हुई कार्रवाई

शुक्रवार रात को ही अर्जुन नगर इलाके में मकानों के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई थी। शनिवार सुबह 5 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। कोर्ट में आरोपी पक्ष ने रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन स्टे आदेश नहीं मिला।

आरोप और विवाद

  • फरहान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार पर आरोप है कि उन्होंने निजी कॉलेज की छात्राओं से रेप किया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया।
  • पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है, जहां सुनवाई जारी है।
  • फरहान के पिता रिजवान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है— “पुलिस ने 10 लाख की डिमांड की थी। हमने 2 लाख दिए, लेकिन 8 लाख नहीं दे पाए तो लव जिहाद का केस दर्ज कर दिया गया।”

प्रशासन का रुख

गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को पुलिस की मौजूदगी में हटाया गया है।

साभार.. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...