Tuesday , 10 February 2026
Home Uncategorized Action: लव जिहाद केस: आरोपी फरहान के घर पर होगी कार्रवाई
Uncategorized

Action: लव जिहाद केस: आरोपी फरहान के घर पर होगी कार्रवाई

लव जिहाद केस: आरोपी फरहान के घर

बुलडोज़र नहीं पहुंचेगा तो हथौड़ों से ढहाया जाएगा

Action: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चर्चित लव जिहाद मामले के मुख्य आरोपी फरहान के घर पर जिला प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है। चूंकि उसका मकान संकरी गली में बना है, इसलिए बुलडोज़र नहीं पहुंच सकता। ऐसे में प्रशासन ने मकान को हथौड़ों से तोड़ने की योजना बनाई है।

अब तक की कार्रवाई

  • जिला प्रशासन ने 13 सितंबर को आरोपियों साद, साहिल और फरहान को नोटिस भेजा था।
  • साद और साहिल के मकान पहले ही पुलिस बल की मौजूदगी में ढहाए जा चुके हैं।
  • फरहान को जिला कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिल गया था, जिसके कारण कार्रवाई रुकी रही।
  • अब प्रशासन हाई कोर्ट में स्टे हटवाने की तैयारी कर रहा है।

फरहान के पिता के आरोप

आरोपी फरहान के पिता रिज़वान ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनसे 10 लाख रुपये की मांग की थी। वे सिर्फ 2 लाख रुपये दे पाए, शेष 8 लाख रुपये नहीं दे सके। उनका आरोप है कि इसी कारण पुलिस ने 15 दिन तक कार्रवाई टाल दी और बाद में मिसरोद थाने में FIR दर्ज की।

पूरा मामला

यह प्रकरण भोपाल के एक निजी कॉलेज से जुड़ा है। आरोप है कि छात्राओं के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाए गए और उन्हें ब्लैकमेल किया गया।

  • आरोपियों में फरहान, साद, साहिल, नबील, अली और अबरार शामिल हैं।
  • फरहान को इस घटनाक्रम का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।
  • फरार आरोपी नबील (बिहार) और अबरार (कोलकाता) की तलाश जारी है।
  • साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul News: पर्यावरण बचाना आज सबसे बड़ी आवश्यकता: नेहा गर्ग

Betul News: बैतूल। पर्यावरण में वह सभी प्राकृतिक संसाधन शामिल हे जो...

Death: ट्रेन से घायल व्यक्ति की मौत

Death: बैतूल। जिले के बोरदेही क्षेत्र के पास स्थित रेलवे लाइन पर...

India US Trade Deal:भारत-अमेरिका ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ डील से आम लोगों को राहत

टेक गैजेट्स और फूड आइटम सस्ते होने की उम्मीद India US Trade...

Business: एंटीबायोटिक का खतरनाक कारोबार, झोलाछाप और मेडिकल स्टोर बना रहे मरीजों को ‘रेजिस्टेंट’

Business: डिंडौरी। आदिवासी बहुल जिला डिंडौरी में एंटीबायोटिक दवाओं का अंधाधुंध और...