Saturday , 18 April 2026
Home Uncategorized Action: भोपाल स्लॉटर हाउस मामला: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बड़ी कार्रवाई
Uncategorized

Action: भोपाल स्लॉटर हाउस मामला: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की बड़ी कार्रवाई

भोपाल स्लॉटर हाउस मामला: मंत्री

गौमांस को बफैलो मीट बताने वाले डॉक्टर को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश

Action: भोपाल। भोपाल स्लॉटर हाउस मामले में राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस प्रकरण में गौमांस को बफैलो मीट बताकर प्रमाणपत्र जारी करने वाले डॉक्टर को तत्काल निलंबित (सस्पेंड) करने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर के सर्टिफिकेट जारी होने के बाद ही स्लॉटर हाउस से गौमांस से भरा ट्रक रवाना हुआ था। मामले के सामने आने के बाद सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था, जिसके बाद मंत्री ने यह कदम उठाया।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम अधिकारियों और बीजेपी नेताओं पर सांठ-गांठ का आरोप लगाया है। विपक्ष का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह का प्रमाणपत्र जारी होना संभव नहीं है।

जांच और आगे की कार्रवाई के संकेत

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्पष्ट किया है कि गौवंश संरक्षण से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच के बाद यदि अन्य अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...