Tuesday , 3 February 2026
Home बैतूल आस पास Akhand Jaap – शिव मंदिर में 90 दिन चला अखंड जाप
बैतूल आस पास

Akhand Jaap – शिव मंदिर में 90 दिन चला अखंड जाप

Akhand Jaap – बैतूल – कोठीबाजार स्थित प्रसिद्ध प्राचीन अंकलेश्वर शिव मंदिर में चल रहे अखण्ड ओम नम: शिवाय जाप का महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समापन हुआ। 19 नवम्बर से शुरू हुए अखण्ड जाप प्रतिदिन 24 घंटे भक्तों के द्वारा किया गया।

18 फरवरी की रात्रि अभिषेक के पश्चात ही जाप का समापन किया गया। इस जाप में शिव मंदिर से जुड़े लगभग 150 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए और उनके द्वारा समय-समय पर अखण्ड जाप में योगदान दिया गया।

मंदिर के पुजारी पं. शिवेंद्र बबलू महाराज ने बताया कि अखण्ड जाप को लेकर जो संकल्प लिया गया था उसे पूरा किया गया। इस जाप में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, ट्रस्ट के सचिव नवनीत गर्ग, मंदिर से जुड़े संजय पगारिया, कृष्णा सोनी, नत्थू भाऊ, श्याम वर्मा, बल्लू मालवीय, लोकेंद्र उच्चसरे, मुन्ना भाऊ टिगरिया, रामसिंग बाबू, बीरबल कुमारिया सहित अन्य श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betul news:गाय से दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने से उपजा तनाव

हिंदूवादी संगठनों ने दुकानें जलाकर की तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। गाय से...

Crime news:बडोरा में ढाबे के सामने दोस्तों के विवाद में चले चाकू

दो घायल, एक युवक की हालत गंभीर, भोपाल किया रेफर बैतूल। बडोरा...

Betul news:पैथालॉजिस्ट 5 से 6 हजार रु. में लैब को दे रहे सिग्रेचर

बिना पैथालॉजिस्ट के भगवान भरोसे चल रही हैं जिले में कई लैब...

बैतूल बाजार नगर परिषद की महिला और पुरुष कर्मचारी के शव कुएं में मिले

कल रात से थे दोनों लापता,परिजनों ने पुलिस में की थी शिकायत...