Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Alert: नौतपा में गर्मी नहीं, बारिश का कहर: मध्यप्रदेश के 36 जिलों में अलर्ट
Uncategorized

Alert: नौतपा में गर्मी नहीं, बारिश का कहर: मध्यप्रदेश के 36 जिलों में अलर्ट

नौतपा में गर्मी नहीं, बारिश का

आंधी की रफ्तार 60 किमी/घंटा तक पहुंची

Alert:भोपाल। नौतपा के छठवें दिन भी मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। आमतौर पर जहां इस समय तेज गर्मी और लू चलती है, वहीं इस साल लगातार बारिश और आंधी का दौर जारी है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत 36 जिलों में चेतावनी जारी की है, जबकि नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा या उससे अधिक हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञों की चेतावनी

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊपर एक टर्फ लाइन गुजर रही है, साथ ही दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इन मौसमी बदलावों के चलते प्रदेश भर में बादल छाए हुए हैं और लगातार आंधी-बारिश का सिलसिला बना हुआ है।

पांच दिनों से जारी है बदलाव

नौतपा के आरंभ से ही इस बार गर्मी की बजाय मौसम ठंडा और असामान्य बना हुआ है। 25 से 29 मई तक कई जिलों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई। छतरपुर में खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा रद्द करना पड़ा। गौरिहार में बने हेलीपैड पर पानी भर गया और सभा स्थल पर लगा टेंट तेज हवाओं में उड़ गया।

तापमान में भारी गिरावट

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में भी गिरावट देखी गई है।

  • ग्वालियर और गुना में सर्वाधिक तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • भोपाल में 39.5°C, जबलपुर में 38.6°C, इंदौर में 36.3°C और उज्जैन में 37.5°C रिकॉर्ड किया गया।
  • पिछले साल नौतपा के पांचवें दिन (29 मई) खजुराहो और पृथ्वीपुर में तापमान 47°C के पार पहुंचा था और 37 जिलों में 40°C से अधिक पारा दर्ज किया गया था। इस साल केवल 5 जिलों में ही तापमान 40°C के पार गया।

अलर्ट पर प्रशासन

राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और बिजली आपूर्ति, यातायात और आपात सेवाओं पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

साभार….. 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...