Friday , 3 April 2026
Home Uncategorized Alert: दबंगों के खौफ से गुलाब ने दी आत्महत्या की चेतावनी
Uncategorized

Alert: दबंगों के खौफ से गुलाब ने दी आत्महत्या की चेतावनी

दबंगों के खौफ से गुलाब ने दी आत्महत्या

Alert: बैतूल। जिले के भैंसदेही तहसील की ग्राम पंचायत जामझिरी निवासी गुलाब उजोने ने जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल को दिए अपने आवेदन पत्र में बताया कि पटवारी हल्का नंबर 32 में उसकी स्वामित्व की भूमि पर ग्राम के ही दयालाल उजोने ने पूर्व से ही कब्जा कर रखा है। शासन की प्रधानमंत्री योजना से वह मेरी स्वामित्व की भूमि पर मकान बना रहा है। गुलाब ने बताया कि मेरे विरोध करने पर दयालाल दस बीस लोग के साथ मुझे और मेरे परिवार को धमकाते है जान से मारने की धमकी देते है। मेरे द्वारा थाना प्रभारी भैंसदेही को भी लिखित शिकायत की गई लेकिन अनावेदक पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही जिससे मेरा परिवार सदमे में है और दरवाजा बंद करके रहते है।

वही जनपद पंचायत भैंसदेही को आवेदन देकर दयालाल की प्रधानमंत्री आवास की किश्त नहीं दिए जाने की मांग की है लेकिन दबंगों के आगे वे भी नतमस्तक नजर आ रहे है। एक व्यक्ति किसी की निजी भूमि पर दबंगई पूर्वक कब्जा करता है और सरकारी योजना में बगैर उसके दस्तावेज की जांच करे उसको योजना की किश्त भी बराबर मिल रही है इसे रोका जाकर इस अवैध निर्माण को रोके जाना चाहिए कई आवेदन दिए शासन भी असत्य का साथ दे रहा है जिससे मैं अब हताश और निराश हो चुका हूं ऊपर से अतिक्रमण कर्ताओं का भय सता रहा है। अगर मेरी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मैं कलेक्टर ऑफिस के सामने आत्मदाह कर लूंगा। इस पत्र को गुलाब ने जिला पुलिस अधीक्षक बैतूल देकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Events: अर्जी वाले हनुमान मंदिर में श्रद्धा का सैलाब

हनुमान जयंती पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन Events: बैतूल। बैतूल...

Confluence: हनुमान जयंती पर फिटनेस और आस्था का संगम

छात्रों ने 2 घंटे में तय की बैतूल से केरपानी की दूरी...

Admission Festival: पीएम श्री स्कूल सावलमेंढा मे हर्सोउल्लास से मनाया प्रवेश उत्सव

Admission Festival: बैतूलवाणी सावलमेंढा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

Acceptance: आमला-सारणी में कन्या शिक्षा को बड़ा प्रोत्साहन: 40 करोड़ के परिसर को प्रशासनिक स्वीकृति

Acceptance: आमला (बैतूल)। मध्य प्रदेश के आमला-सारणी विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा...