Monday , 2 March 2026
Home Uncategorized Alert: हैंडपंप से निकल रहे कीड़े, दो गांवों के ग्रामीण परेशान
Uncategorized

Alert: हैंडपंप से निकल रहे कीड़े, दो गांवों के ग्रामीण परेशान

हैंडपंप से निकल रहे कीड़े, दो गांवों के

चिचंडा–निंबोटी सिवाने की जल समस्या पर फूटा आक्रोश, दो दिन में सुधार नहीं तो चक्का जाम की चेतावनी

Alert: मुलताई के प्रभात पट्टन ब्लॉक अंतर्गत चिचंडा और निंबोटी गांव के सिवाने स्थित एक हैंडपंप से कीड़ेयुक्त गंदा पानी निकलने का मामला सामने आया है। इस हैंडपंप से चिचंडा सहित आसपास के ग्रामीण पेयजल भरते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पानी में कीड़े और गंदगी मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) के अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


🦠 बीमारी फैलने का खतरा

हैंडपंप के पानी में कीड़े और गंदगी होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही जल संकट गहराने लगा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।

दो गांवों के लोग इसी हैंडपंप पर निर्भर हैं, ऐसे में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी और बढ़ रही है।


⚠️ दो दिन में समाधान नहीं तो चक्का जाम

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर जल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे हाईवे पर चक्का जाम करेंगे। उनका कहना है कि मजबूरी में आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कमल नागले ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समस्या के निराकरण की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Mega rally: पांच महान क्रांतिकारियों की स्थापित हुई प्रतिमा

भीमपुर में हजारों की मौजूदगी में निकली महारैली Mega rally: बैतूल। भीमपुर...

Big responsibility: विधायक पंडाग्रे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

विधानसभा अध्यक्ष ने बनाया महत्वपूर्ण समिति का सदस्य Big responsibility: बैतूल। विधानसभा...

Death: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Death: मलकापुर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर रविवार को...

Breaker: मैं कहीं भी ब्रेकर लगवाऊं मेरी मर्जी

अनुमति और फाइल की भी नहीं पड़ रही जरूरतदबाव डलवाकर करवा लेते...