Monday , 13 April 2026
Home Uncategorized Big responsibility: विधायक पंडाग्रे को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Uncategorized

Big responsibility: विधायक पंडाग्रे को मिली बड़ी जिम्मेदारी

विधायक पंडाग्रे को

विधानसभा अध्यक्ष ने बनाया महत्वपूर्ण समिति का सदस्य

Big responsibility: बैतूल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधानसभा की समितियों के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद सभापति और सदस्यों के नामों का ऐलान कर दिया। सभी समितियों के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण समिति लोक लेखा समिति होती है जिसका सभापति पूर्व भाजपा नेता एवं वर्तमान में कांग्रेस विधायक भंवरसिंह शिखावत को बनाया है।


इस समिति में आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को सदस्य बनाया गया है। उनके अलावा इस समिति में संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर एवं मंत्री मीना सिंह मांडवे, पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक रीति पाठक, वरिष्ठ भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व मंत्री जयंत मलैया, ओपी धुर्वे, संजय उइके एवं दिनेश जैन बोस शामिल हैं। इन दिग्गज मंत्रियों और विधायकों के साथ बैतूल जिले के विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे को शामिल करने से उनके कद में वृद्धि हो गई है।
इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष ने प्राक्कलन समिति, स्थानीय निकाय और पंचायती राज लेखा समिति और सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति का भी गठन किया है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ विधायकों को जोड़ा गया है। लेकिन बैतूल जिले से किसी और विधायक को इन महत्वपूर्ण समितियों में स्थान नहीं मिल पाया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...