Monday , 30 March 2026
Home Uncategorized Alert: मध्यप्रदेश में 4 दिन तक बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट
Uncategorized

Alert: मध्यप्रदेश में 4 दिन तक बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट

मध्यप्रदेश में 4 दिन तक बदलेगा मौसम

30-31 मार्च को सबसे ज्यादा असर, कई संभागों में तेज हवाएं और गिरेंगे ओले

Alert: भोपाल: मध्य प्रदेश में रविवार से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) और टर्फ सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में अगले चार दिन तक आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।

30-31 मार्च को सिस्टम रहेगा सबसे ज्यादा एक्टिव
मौसम विभाग के मुताबिक, 30 और 31 मार्च को सिस्टम की गतिविधि सबसे ज्यादा तेज रहेगी। इस दौरान ग्वालियर और चंबल संभाग में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। खासकर ग्वालियर, भिंड और दतिया जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

इन संभागों में आंधी-बारिश का असर
अगले 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश का अलर्ट है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

1 अप्रैल से कमजोर होगा सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि 1 अप्रैल से सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा, लेकिन इसके बावजूद 20 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है।

गर्मी से मिलेगी राहत
आंधी-बारिश के चलते दिन के तापमान में गिरावट आएगी। फिलहाल अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक बना हुआ है। दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

नर्मदापुरम-खंडवा सबसे गर्म
शनिवार को नर्मदापुरम और खंडवा प्रदेश के सबसे गर्म शहर रहे, जहां तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम, खरगोन, बैतूल, नरसिंहपुर, खजुराहो, मंडला, धार और सिवनी में भी तापमान 37 डिग्री के पार रहा।

मार्च में चौथी बार बदला मौसम
मार्च महीने में यह चौथी बार है जब प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इससे पहले भी कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो चुकी है, जिससे गेहूं, पपीता और केले की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अप्रैल और मई में प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। कुल मिलाकर, फिलहाल प्रदेश में मौसम राहत देने वाला रहेगा, लेकिन किसानों और आमजन को आंधी-बारिश और ओलों से सतर्क रहने की जरूरत है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

New Discovery: IIT गुवाहाटी की नई खोज: खास ईंटें रखेंगी घर ठंडा, घटेगा बिजली बिल

गर्मी से राहत के लिए सस्ती और पर्यावरण अनुकूल तकनीक तैयार New...

Rescue: फ्रिज के नीचे मिला खतरनाक रसेल वाइपर, सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

बैतूल की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मचा हड़कंप, समय रहते टली बड़ी...

Mass Sit-in: महंगाई और बिजली संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, घोड़ाडोंगरी में महाधरना

भाजपा सरकार पर तीखा हमला, आदिवासी मुद्दों और पेट्रोल-डीजल संकट पर उठे...

Surprise inspection: नगर पालिका कर्मचारियों की लापरवाही पर सीएमओ का डंडा

सुबह 10.30 बजे राजस्व शाखा का किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मचारी का...