Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Power display: कांग्रेस के संगठन सृजन में शक्ति प्रदर्शन
Uncategorized

Power display: कांग्रेस के संगठन सृजन में शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस के संगठन सृजन

फीडबैक लेने आये पर्यवेक्षक, कार्यकर्ताओं से मिले

Power display: बैतूल। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने 3 जून को अपने भोपाल प्रवास के दौरान कांग्रेस के विभिन्न संगठनों, प्रकोष्ठों, विभिन्न इकाईयों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की थी। इसी दौरान कांग्रेस को प्रदेश में मजबूत करने की दृष्टि से संगठन सृजन अभियान प्रारंभ करने की घोषणा भी की थी। इसी कड़ी में आज प्रदेश कांग्रेस द्वारा बैतूल जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों का आगमन हुआ। जिन्होंने सबसे पहले चक्कर रोड पर स्थित होटल में पत्रकारों को संबोधित किया। इसके बाद दादावाड़ी में बैठक का आयोजन किया गया है। पत्रकारवार्ता के दौरान ही कांग्रेस के विभिन्न गुटों द्वारा अपनी-अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया गया। वहीं पर्यवेक्षकों का कहना था कि वे फीड बैक लेने आए हैं। राजनैतिक समीक्षकों का ऐसा मानना है कि कभी भी शक्ति प्रदर्शन से सृजन नहीं हो सकता है, बल्कि बात बिगड़ती ही है।


कांग्रेसियों का फीड बैक लेने आए हैं


कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन द्वारा जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों में हिमाचल प्रदेश के विधायक केवल सिंह पठानिया, मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता राजकुमार पटेल तथा भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव तथा प्रदेश कांग्रेस के सचिव अजय दात्रे ने चक्कर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित किया। वार्ता के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने पत्रकारों के पूछने पर कहा कि वे जिले भर के कांग्रेसियों का फीड बैक लेने आए हैं ताकि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा सके। बैतूल जिले के 12 ब्लाक चिन्हित किए गए हैं जिसमें हम सभी पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इन बैठकों में आगे संगठन कैसे काम करेगा यह तय किया जाएगा? कांग्रेस हाईकमान ने देश के तीन प्रदेशों गुजरात, मध्यप्रदेश और हरियाणा में संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। आज पत्रकारवार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक धरमू सिंह, पूर्व विधायक डॉ. पंजाबराव बोडख़े, पूर्व विधायक निलय डागा, जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, संभागीय प्रवक्ता हेमंत पगारिया आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामू टेकाम, समीर खान, मोनू बडोनिया, पुष्पा पेंद्राम, विजय पारदे, मोनिका निरापुरे, मोनू बाघ, प्रशांत राजपूत मंचासीन थे।


पर्यवेक्षकों के सामने हुआ शक्ति प्रदर्शन


कांग्रेस की परंपरा के अनुसार इस बार भी कांग्रेस के विभिन्न गुटों द्वारा अपने-अपने नेता को मजबूत दिखाने की दृष्टि से पर्यवेक्षकों के सामने नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के झंडे और नेताओं के फोटो वाले फ्लैक्स लिए हुए थे। कई नेता तो बैंडबाजे लेकर पहुंचे थे। आज के इस शक्ति प्रदर्शन से साफ है कि संगठन सृजन के दौरान जिले के सभी 12 ब्लाकों में इन तीन दिनों में होने वाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठकों में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है। हर विधानसभा क्षेत्र में उन ब्लाकों में होने वाली बैठकों में जिलाध्यक्ष के अलग-अलग दावेदार अपने को सक्षम बताने की कोशिश करेंगे ताकि जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा किया जा सके।


संगठन सृजन से दावेदारों की संख्या बढ़ी


अभी तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष हेमंत वागद्रे को हटाकर कब्जा करने की नियत से दूसरा गुट पर्दे के पीछे से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से मिलकर प्रयास कर रहा था। लेकिन संगठन सृजन अभियान ने ऐसे नेताओं की भावनाओं में ऊबाल ला दिया और अब ऐसे नेता कांग्रेस संगठन पर अपना वर्चस्व जमाने के लिए खुलकर सामने आ रहे हैं। आज पहले कार्यक्रम के दौरान इसकी शुरूवात हो गई है। वैसे भी कांग्रेस में बड़े नेताओं और पर्यवेक्षकों के सामने चाहे वो लोकसभा, विधानसभा टिकट का दावा हो या फिर संगठन में पदों का, ऐसे शक्ति प्रदर्शन की परंपरा आम है और इसको लेकर नेताओं को भी आनंद आता है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...