Alert: भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले 72 घंटों से प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी कई इलाकों में असर बना रहेगा, खासकर राजधानी भोपाल और इंदौर समेत करीब 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना
प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिनमें प्रमुख हैं:
ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास और शाजापुर।
निमाड़ में ओलावृष्टि की आशंका
निमाड़ क्षेत्र के धार, बड़वानी और झाबुआ में ओले गिरने की संभावना जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान का खतरा बना हुआ है।
50 किमी/घंटा तक चलेगी तेज आंधी
मौसम विभाग के अनुसार:
- छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी/घंटा तक रह सकती है।
- अन्य जिलों में हवा की गति 30 से 40 किमी/घंटा रहने का अनुमान है।
बुधवार को भी कई जिलों में बदला मौसम
बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज मौसम बदलाव देखने को मिला:
- भोपाल में गरज-चमक के साथ बारिश
- सीहोर में आंधी और ओलावृष्टि
- इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, देवास, रतलाम, मंदसौर, खरगोन, शाजापुर सहित कई जिलों में बारिश
क्या रखें सावधानी?
- तेज आंधी के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें
- पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों
- किसानों को फसल सुरक्षा के लिए जरूरी उपाय करने की सलाह
- साभार….
Leave a comment