Tuesday , 12 May 2026
Home Uncategorized Announcement: हिमाचल के आपदा प्रभावित इलाकों का पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वे
Uncategorized

Announcement: हिमाचल के आपदा प्रभावित इलाकों का पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वे

हिमाचल के आपदा प्रभावित इलाकों

1500 करोड़ की सहायता की घोषणा

Announcement: शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद कांगड़ा में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का आकलन किया और राहत एवं पुनर्वास उपायों की समीक्षा की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों के लिए 50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में राज्य के साथ खड़ी है।

प्रधानमंत्री की घोषणाएं

  • एसडीआरएफ और पीएम किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी होगी।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों की जियोटैगिंग कर जल्द सहायता दी जाएगी।
  • राष्ट्रीय राजमार्गों और बुनियादी ढांचे का जीर्णोद्धार होगा।
  • पशुधन के लिए मिनी किट उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • स्कूल भवन क्षति की सूचना देकर जियोटैग कर सकेंगे, ताकि समग्र शिक्षा अभियान से मदद मिल सके।
  • वर्षा जल संचयन और भूजल पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया जाएगा।
  • कृषि समुदाय, विशेषकर बिना बिजली कनेक्शन वाले किसानों को अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने आपदा राहत कार्यों में लगे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, राज्य प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल पहले ही हिमाचल का दौरा कर नुकसान का आकलन कर चुका है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त सहायता पर निर्णय होगा।

मोदी ने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...