Tuesday , 3 February 2026
Home Uncategorized Arrested: भोपाल कॉलेज कांड: पांचवीं पीड़िता सामने आई
Uncategorized

Arrested: भोपाल कॉलेज कांड: पांचवीं पीड़िता सामने आई

भोपाल कॉलेज कांड: पांचवीं पीड़िता

फरहान और अली सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Arrested: भोपाल — भोपाल के एक निजी कॉलेज में छात्राओं के साथ कथित बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और ‘लव जिहाद’ के आरोपों से जुड़े बहुचर्चित मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है। मंगलवार को एक और पीड़िता सामने आई, जिसने परिजनों के साथ बागसेवनिया थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। युवती भोपाल की ही निवासी है। पुलिस को आरोपी फरहान के मोबाइल से इस पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो मिला था। बयान दर्ज कराने के लिए उसे कड़ी सुरक्षा में थाने लाया गया। पुलिस का मानना है कि अभी दो और पीड़िताएं सामने आ सकती हैं। जांच में आरोपियों के मोबाइल से सात छात्राओं के एक दर्जन से अधिक आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए गए हैं।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच समिति गठित की

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। इस समिति की अध्यक्षता झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मला कौर करेंगी।

आरोपियों की धरपकड़ और सबूत जुटाने की कार्रवाई जारी

रेप के आरोपी अली का पुलिस ने मंगलवार को स्पॉट वेरिफिकेशन कराया। डीसीपी संजय अग्रवाल के अनुसार, घटनास्थल से मारपीट में प्रयुक्त कपड़े और अन्य वस्तुएं जब्त की गई हैं। इससे पहले मुख्य आरोपी फरहान अली की बाइक जब्त की जा चुकी है, अब अली की बाइक भी जब्त की जाएगी। अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें फरहान अली और अली खान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज है, जबकि दो अन्य पर सहयोग का आरोप है।

परिवार की भूमिका पर भी सवाल

जांच में सामने आया है कि फरहान ने अपने घर में ही एक छात्रा से रेप किया था, जिसकी जानकारी उसकी बड़ी बहन को भी थी। वहीं, अली ने जून 2024 में एक नाबालिग छात्रा के साथ अपने घर में कथित ज्यादती की, उस समय उसका भाई और मां घर में मौजूद थे।

गिरफ्तारी के दौरान अली ने भागने की कोशिश की

सोमवार को अली को निजामुद्दीन कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वह एक महिला मित्र के घर छिपा हुआ था। गिरफ्तारी के वक्त उसने दीवार फांदकर भागने की कोशिश की, जिससे उसका पांव फ्रैक्चर हो गया।

पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस

पुलिस ने बागसेवनिया थाने के सामने आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें कोर्ट में पेश किया। फरहान की रिमांड के आधार पर ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो पाई।

जेपी अस्पताल में मेडिकल के दौरान हंगामा

मेडिकल जांच के दौरान हिंदू संगठनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों को तत्काल सुरक्षित वाहन में बैठाकर स्थिति को संभाला।

एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज परिसरों में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों, ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहादियों’ की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Arrest: दामजीपुरा आगजनी मामले में दो की गिरफ्तारी

तनाव को लेकर एसपी ने किया रात्रि विश्रामआईजी-डीआईजी भी पहुंचे थे दामजीपुरा...

Alert: बदलेगा मौसम, 2–3 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों से तापमान गिरेगा, कई राज्यों में आंधी-तूफान और...

Alliance: मालेगांव में ‘असंभव’ गठबंधन: BJP–कांग्रेस ने मिलकर बनाई ‘भारत विकास आघाड़ी’

मेयर चुनाव से पहले बदले सत्ता के समीकरण, 5 पार्षद बनेंगे किंगमेकर...

Lunar eclipse: 3 मार्च को होलिका दहन पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण

भारत में दिखेगा पूर्ण ग्रहण, सुबह से लागू रहेगा सूतक काल Lunar...