Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Arrested: दुष्कर्म के आरोपी बस ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: दुष्कर्म के आरोपी बस ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी बस ड्राइवर को

Arrested:बैतूल: कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में आरोपी महेंद्र उर्फ मोनू उच्चसरे (45) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बैतूल जिले के खेड़ी सावलीगढ़ का निवासी है और पेशे से बस ड्राइवर है।

पुलिस के अनुसार, 16 मई को एक महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी महेंद्र ने एक यात्रा के दौरान जान-पहचान बढ़ाकर उसका यौन शोषण किया। पहले दोनों के बीच मुलाकातें होती रहीं, लेकिन संबंधों में खटास आने के बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 69, 351(2) और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया। 18 मई को महेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में अजाक पुलिस डीएसपी शिखा भलावी, थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उप-निरीक्षक चित्रा कुमरे और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Decision: तेंदुए की खाल मामले में हुआ फैसला

Decision: बैतूल। उप मंडलाधिकारी सारनी (सामान्य) के ग्राम लखीपुर (चोपना कैंप) निवासी...

Strategy: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत ने रूस से खरीदा 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल

ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित रखने के लिए भारतीय कंपनियों ने किया बड़ा सौदा,...

Heart Transplant: डॉ. अनुज लश्करे की देखरेख में हुआ बैतूल का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

अहमदाबाद से स्वस्थ होकर घर लौटे आठनेर के अलकेश डढोरे Heart Transplant:...

Issue: संसद में उठा मोबाइल रिचार्ज का मुद्दा: 12 महीने में 13 बार रिचार्ज क्यों करें यूजर्स?

राज्यसभा में Raghav Chadha ने उठाया सवाल, कहा– 28 दिन वाले प्लान...