Wednesday , 22 April 2026
Home Uncategorized Arrested: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, 12 दिन बाद पुलिस ने किया दस्तायाब

Arrested: बैतूल। इंस्टग्राम पर दोस्ती कर एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने पर सारनी पुलिस ने आरोपी को 12 दिन बाद गिरफ्तार कर नाबालिग को भी दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया है। सारनी थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय लडक़ी 8 जून को जन्मदिन पार्टी जाने के बहाने घर से निकली थी। वह रात तक घर नहीं लौटी। लडक़ी के माता-पिता मजदूरी के लिए भोपाल गए हुए थे। उन्होंने अपनी बेटी को दादी और बुआ के पास छोड़ा था। परिवार ने दो दिन तक खोजबीन की। माता-पिता को सूचना मिलने पर वे गांव लौट आए।


थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी


10 जून को सारणी पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि लडक़ी आरोपी रमन चौहान के साथ थी। रविवार को पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला। पूछताछ में पता चला कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। लडक़ी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने रमन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। अजाक पुलिस की डीएसपी शिखा भलावी मामले की जांच कर रही हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...