Tuesday , 10 March 2026
Home Uncategorized Arrested: वायर के बंडल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: वायर के बंडल चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

वायर के बंडल चोरी करने वाले दो

Arrested: बैतूल। पुलिस ने वायर के बंडर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनका चिचोली नगर में जुलूस भी निकाला। पुलिस ने बताया कि 21 जून को फरियादी कृष्णमोहन उर्फ जिम्मी मिश्रा निवासी खंजनपुर, बैतूल द्वारा थाना चिचोली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके पिता रंजनीकांत मिश्रा के नाम से कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय है, जिसकी देखरेख वे स्वयं करते हैं। चिचोली में निर्माणाधीन उत्कृष्ट छात्रावास का ठेका उनके पास है, जिसमें बिजली फिटिंग का कार्य चल रहा था।
फरियादी ने बताया कि 08 जून को वे प्रात: 09:30 बजे साइट निरीक्षण हेतु छात्रावास पहुँचे, तो उन्होंने देखा कि उनके जान-पहचान के पवन विश्वकर्मा एवं नितिन विश्वकर्मा एक काले रंग की स्कूटी से छात्रावास से वायर के बंडल बोरी और कार्टन में रखकर ले जा रहे थे। फरियादी द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, किंतु वे वायर लेकर भाग निकले। जब फरियादी ने निर्माण स्थल पर पहुँचकर कमरे की जांच की, तो पाया कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और लगभग 29-30 बंडल वायर गायब थे, जिनकी अनुमानित कीमत 1,40,000 थी।


आरोपियों को किया गिरफ्तार


फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चिचोली में अपराध क्रमांक: 376/25 धारा – 331(3), 305(क) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इनमें काले रंग की स्कूटी पर दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में सामान ले जाते हुए देखा गया। मुखबिर सूचना एवं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर पवन उर्फ प्रवीण पिता अशोक विश्वकर्मा, उम्र 33 वर्ष, निवासी खंजनपुर, बैतूल, नितिन पिता दिलीप विश्वकर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी भारत भारती, बैतूल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल की है। साथ ही, उन्होंने पूर्व में बैतूल और आसपास के क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चिचोली निरीक्षक हरिओम पटेल, उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी, एएसआई प्रीतमसिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक 289 सुनील राठौर, प्रधान आरक्षक 458 विक्रम, आरक्षक 155 मनीष, आरक्षक 65 आकाश एवं महिला आरक्षक 119 पूनम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Holidays: मध्य प्रदेश में मार्च में 15 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

Holidays: Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों...

Big challenge: जेडीयू में शामिल हुए निशांत कुमार, पिता की विरासत संभालना बड़ी चुनौती

संगठन मजबूत करने से लेकर वोट बैंक बचाने तक कई मोर्चों पर...

Budget Session: बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, लोकसभा में हंगामे के आसार

स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर विपक्ष करेगा चर्चा, सरकार ने जताया...

Shoddy work: उपयोग विहीन खड़े लाखों की लागत से बने शासकीय भवन

ठेकेदारों ने किया घटिया कार्य, शासकीय राशि का हुआ जमकर दुरूपयोग Shoddy...