Monday , 20 April 2026
Home Uncategorized BJP’s signal: एमपी में निगम-मंडल सूची पर बीजेपी अध्यक्ष का इशारा, नाम फाइनल
Uncategorized

BJP’s signal: एमपी में निगम-मंडल सूची पर बीजेपी अध्यक्ष का इशारा, नाम फाइनल

एमपी में निगम-मंडल सूची पर बीजेपी

युवाओं को मिल सकता मौका, हारे नेताओं को नहीं: निगम-मंडल पर बीजेपी का संकेत

BJP’s signal: भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय से लंबित निगम-मंडल नियुक्तियों को लेकर अब तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संकेत दिया है कि पार्टी की ओर से नाम लगभग तय कर लिए गए हैं और अब केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलते ही सूची जारी कर दी जाएगी।

पार्टी ने अपने स्तर पर पूरी की प्रक्रिया

गुरुवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि संगठन ने अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि नामों की सूची तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी गई है और उनकी मुहर लगते ही निगम-मंडलों की नियुक्तियां घोषित कर दी जाएंगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी की प्राथमिकता पहले संगठन की नियुक्तियों को पूरा करना है। एल्डरमैन की नियुक्तियां होने के बाद निगम-मंडलों की सूची जारी की जाएगी।

अप्रैल में होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

खंडेलवाल ने जानकारी दी कि नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली कार्यसमिति बैठक अप्रैल में आयोजित की जाएगी। इसके बाद हर तीन महीने में नियमित रूप से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन और सरकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

नियुक्तियों के लिए तय किया गया मापदंड

निगम-मंडल नियुक्तियों को लेकर भाजपा ने कुछ मापदंड भी तय किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार कांग्रेस से भाजपा में आए योग्य और सक्रिय नेताओं को अवसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही युवा और सक्षम कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हारे हुए नेताओं और पूर्व मंत्रियों को निगम-मंडलों में जगह देने की संभावना कम है। पार्टी संगठन में सक्रिय और कार्यकर्ता आधारित चेहरों को जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है।

कार्यकर्ताओं को सूची का इंतजार

मध्यप्रदेश में लंबे समय से निगम-मंडलों की नियुक्तियां लंबित हैं, जिसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है। अब केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि सूची कब जारी होती है और किन नेताओं को निगम-मंडलों में जिम्मेदारी मिलती है।

साभार…

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...