Friday , 24 April 2026
Home Uncategorized Arrested: मोबाइल छुड़ाकर भागने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: मोबाइल छुड़ाकर भागने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल छुड़ाकर भागने वाला फरार

Arrested: बैतूल। पुलिस ने मोबाइल छुड़ाकर भाग जाने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 14 सितम्बर को फरियादी तरूण धोटे पिता साहेबराव धोटे 25 साल निवासी रानीपुर रोड गौठाना ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितम्बर को आरोपी फज्जू उर्फ फाजिल निवासी गौठाना बैतूल, देवेन्द्र ठाकुर उर्फ डिप्पी निवासी भग्गूढाना बैतूल के द्वारा के द्वारा फरियादी का मोबाईल एवं गितेश बारस्कर का मोबाईल को छुड़ाकर भाग गए थे। रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 919/25 धारा 304(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था।


थाना कोतवाली पुलिस की पुलिस टीम द्वारा आरोपी फाजिल उर्फ फज्जू को 15 सितम्बर को गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया जा चुका था। वहीं आरोपी देवेन्द्र उर्फ डिप्पी ठाकुर फरार चल रहा था। आरोपी देवेन्द्र उर्फ डिप्पी ठाकुर पिता मनोज ठाकुर उम्र 23 साल निवासी राजेन्द्र वार्ड चुन्नीढाना को कल गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नीरज पाल, एएसआई राजेश कुमार मालवीय, आरक्षक 718 जतिराम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...