Tuesday , 21 April 2026
Home Uncategorized Arrested: अवैध गतिविधियों’ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मंजिला मकान से चार गिरफ्तार
Uncategorized

Arrested: अवैध गतिविधियों’ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मंजिला मकान से चार गिरफ्तार

अवैध गतिविधियों’ पर पुलिस की बड़ी

Arrested: छिंदवाड़ा। शहर के चंदनगांव क्षेत्र में कृष्ण मंदिर के पास स्थित एक तीन मंजिला मकान में चल रही कथित अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस ने गुरुवार को छापा मारकर बड़ा खुलासा किया। एसपी अजय पांडे के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को दो युवक और दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस ने मकान संचालक पंडित अनिल कुमार द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस जब भवन की तलाशी लेने पहुंची तो अंदर की व्यवस्था देखकर हैरान रह गई। मकान के 18 कमरों में 20 बेड लगे हुए मिले, जिससे लंबे समय से यहां असामाजिक गतिविधियां संचालित होने की आशंका की पुष्टि हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई महीनों से यहां ऐसे कार्यों के कारण क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था।


पड़ोसियों की शिकायत पर एक्शन

गुरुवार सुबह भी संदिग्ध गतिविधियों के चलते पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पहले कोतवाली थाना प्रभारी से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव न होने पर लोगों ने सीधे एसपी से शिकायत की। इसके बाद तत्काल पुलिस टीम भेजी गई और छापा डाला गया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले दो महीनों में पांच से अधिक बार पुलिस और प्रशासन को शिकायतें की गईं थीं। 4 नवंबर को जनसुनवाई और 17 नवंबर को सीएम हेल्पलाइन में भी मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन कार्रवाई प्रभावी रूप से नहीं हो पाई थी। पुलिस के जाते ही गतिविधियां फिर शुरू हो जाती थीं।


क्षेत्रवासियों ने जताई राहत

एसपी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। लोगों ने कहा कि उच्च स्तर से हस्तक्षेप न होता तो शायद प्रभावी कार्रवाई नहीं होती। निवासियों ने एसपी कार्यालय का धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि अब क्षेत्र का वातावरण सामान्य होगा।

साभार …..

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Campaign: एचपीवी वैक्सीन में बैतूल 13 वें नंबर पर

राजगढ़ में 100 प्रतिशत, प्रदेश में आया अव्वल Campaign: बैतूल। सर्वाइकल कैंसर...

Helpline Issued: महंगी किताबों पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए हेल्पलाइन जारी

नए शिक्षा सत्र में अभिभावकों को राहत, शिकायत पर तुरंत होगी कार्रवाई...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...

Arrested: पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने चोरों से 1.20 लाख का मशरूका किया बरामद Arrested: आमला।...