Friday , 13 March 2026
Home Uncategorized Arrested: गंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल मामले में आरोपी को दबोचा
Uncategorized

Arrested: गंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल मामले में आरोपी को दबोचा

गंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म व

महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बनाया वीडियो, पति को भेजकर दी धमकी

Arrested: बैतूल। गंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म और महिला का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के गंभीर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बनाकर पीड़िता के पति को भेज दिया था, जिससे महिला मानसिक रूप से टूट गई थी।

23 जनवरी को दर्ज हुई थी शिकायत

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 23 जनवरी 2025 को गंज थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी। उसने बताया कि अमरलाल पिता शिवराम यादव, निवासी ग्राम बम्हनी, तहसील तामिया, जिला छिंदवाड़ा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसके पति और बच्चों की हत्या कर देगा।

आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर पति को भेजे

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए और उन्हें उसके पति के मोबाइल नंबर पर भेज दिया। इस कृत्य से पीड़िता को भारी मानसिक आघात पहुंचा।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 19/26 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ

  • बीएनएस की धारा 69,
  • आईटी एक्ट की धारा 67,
  • एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(w) एवं 3(2)(v)
    के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की।

पूछताछ में किया जुर्म कबूल

पुलिस ने अमरलाल यादव (24 वर्ष), निवासी ग्राम बम्हनी, वर्तमान पता साईं मंदिर के पास ग्रीन सिटी से आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 1 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक नीरज पाल, उप निरीक्षक पवन कुमरे, प्रधान आरक्षक मयूर, आरक्षक सुरजीत जाट, आरक्षक गजानंद वाडिया एवं आरक्षक नरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

साभार….

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Homage: मंत्री सारंग और राजपूत ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि

खंडेलवाल परिवार से की मुलाकात Homage: बैतूल। आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

Major Decision: पारदी काण्ड में एमपी एमएल कोर्ट का बड़ा फैसला

पूर्व मंत्री, जिपं अध्यक्ष सहित 14 आरोपी हुए बरी Major Decision: मुलताई।...

Worried: खाली सिलेंडर के सामने चूल्हे पर खाना पका रही महिला

गैस के संकट के चलते शहरी सहित ग्रामीण हो रहे परेशान Worried:...

Display: गैस सिलेंडर और ट्रैचिंग ग्राऊंड को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सरकार से कीमत कम करने की मांग, निष्पक्ष जांच कराने सौंपा ज्ञापन...