Wednesday , 11 March 2026
Home Uncategorized Arrested: वल्लभ भवन में नौकरी दिलाने को लेकर लाखों की ठगी
Uncategorized

Arrested: वल्लभ भवन में नौकरी दिलाने को लेकर लाखों की ठगी

वल्लभ भवन में नौकरी लाने की साढ़े

ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Arrested: बैतूल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित वल्लभ भवन में सहायक ग्रेड-2 तथा सहायक ग्रेड-3 के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर करीब साढ़े 12 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आने पर पुलिस ने ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की कार भी जब्त की है। ठगी का शिकार बीजादेही थाना क्षेत्र के दो युवाओं को बनाया था।


नौकरी दिलाने की थी ठगी


पुलिस ने बताया कि 14 फरवरी को फरियादी सुनील यादव पिता सुशील यादव (उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बीजादेही, थाना बीजादेही) द्वारा थाना बीजादेही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि करीब 02 वर्ष पूर्व राजेश यादव पिता रामगोपाल यादव (निवासी ग्राम धामन्या, थाना बीजादेही) तथा अमित देशमुख (निवासी भोपाल) द्वारा मंत्रालय वल्लभ भवन में सहायक ग्रेड-2 तथा सहायक ग्रेड-3 के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर आवेदक तथा उनके साथी दिलीप यादव एवं राकेश यादव से कुल 12,45,000/- की ठगी की गई। प्राप्त शिकायत पर थाना बीजादेही में आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


आरोपी को किया गिरफ्तार


प्रकरण में आरोपी अमित देशमुख पिता राजेश देशमुख (निवासी दानिश कुंज, कोलार रोड, भोपाल) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से घटना में प्रयुक्त वाहन (कार क्रमांक एमपी 04 सीएल 5675) तथा नौकरी लगाने से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि इस धोखाधड़ी में अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं। वर्तमान में तीन आवेदकों से ठगी की पुष्टि हुई है, जिनसे लाखों रुपये की ठगी की गई है। जब्त दस्तावेजों के अनुसार अन्य 10-12 लोगों से भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी करने के प्रमाण मिले हैं।


पुलिस ने आमजन से की अपील


बैतूल पुलिस अधीक्षक श्री निश्चल झारिया के निर्देशानुसार बीजादेही पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर आमजन से अपील की जाती है कि वे तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Human Milk Bank: हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक

17 मार्च से मिलने लगेगा नवजातों को माताओं द्वारा दान किया गया...

Meeting: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक: कर्मचारियों को 3% महंगाई भत्ता मंजूर

गैस-पेट्रोल सप्लाई, पेयजल और सड़क परियोजनाओं पर भी हुई चर्चा Meeting: Bhopal...

Fire: भीषण आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

तेज हवा से फैलती चली गई आग, किसानों को लाखों रुपए का...

Alert: ईरान-इज़राइल तनाव को लेकर MP सरकार अलर्ट

CM मोहन यादव ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, ईंधन सप्लाई और कीमतों...