Tuesday , 14 October 2025
Home Uncategorized Assault:  तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बोला जोरदार हमला
Uncategorized

Assault:  तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बोला जोरदार हमला

तिरंगा यात्रा के

BetulwaniAugust 14, 20251 Mins read

तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस

Assault: छिंदवाड़ा | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने छिंदवाड़ा में तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों द्वारा बनाई गई पार्टी है और महात्मा गांधी भी इसके अंत के पक्ष में थे। आज जनता इसे एक-एक राज्य से समाप्त कर रही है।

खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जिसने कभी अपनी विचारधारा और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन को जितना अधिक मजबूत बनाया जाएगा, राष्ट्र उतना ही अधिक सशक्त होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौतियों से निपटने में सक्षम बताते हुए कहा कि देश उनके नेतृत्व में पूरी तरह सुरक्षित है।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने मंडल अध्यक्षों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का व्यवहार, चरित्र और कार्य जनता में भाजपा की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला होना चाहिए।

प्रवास के दौरान महिला कार्यकर्ताओं और लाड़ली बहनों ने प्रदेश अध्यक्ष को राखी बांधी। खंडेलवाल ने इसे भाई-बहन के सम्मान और विश्वास का त्योहार बताते हुए सभी बहनों के सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।

साभार… 

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Betulwani Expose: खिलाड़ियों का इंतजार कर रहा टेनिस कोर्ट

पुलिस ग्राउंड पर ओपन जिम हुआ क्षतिग्रस्त Betulwani Expose: बैतूल। प्रसिद्ध पुलिस...

Betulwani Expose: खिलाड़ियों का इंतजार कर रहा टेनिस कोर्ट

पुलिस ग्राउंड पर ओपन जिम हुआ क्षतिग्रस्त Betulwani Expose: बैतूल। प्रसिद्ध पुलिस...

Suicide: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Suicide: बैतूल। पाढर चौकी क्षेत्र में सोमवार रात एक 22 वर्षीय युवती...

Monsoon: मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई, लेकिन बारिश और ठंडक जारी

Monsoon: भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश से इस साल का मानसून सोमवार को विदा...