Awards: नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने भारतीय सशस्त्र बलों और पुलिस बलों के जांबाज जवानों को उनकी वीरता के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह करने वाले जांबाज पायलट और सैनिक भी इन पुरस्कारों में शामिल हैं।
सशस्त्र बलों को सम्मान
- वायुसेना (Air Force): 52 जवानों को वीरता पुरस्कार, जिनमें 9 ऑफिसर को वीर चक्र दिया जाएगा। इनमें ऑपरेशन सिंदूर के फाइटर पायलट भी शामिल हैं।
- भारतीय सेना (Army): 18 जवानों को वीरता मेडल। इनमें 2 सीनियर ऑफिसर को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक, 4 को कीर्ति चक्र, 4 को वीर चक्र और 8 को शौर्य चक्र।
- बीएसएफ (BSF): 16 जवानों को गैलेंट्री मेडल।
- नेवी: एक ऑफिसर को सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक।
पुलिस और अर्धसैनिक बल
- जम्मू-कश्मीर पुलिस: 128 वीरता मेडल (सबसे ज्यादा)।
- सीआरपीएफ: 20 मेडल।
- छत्तीसगढ़ पुलिस: 14 मेडल।
- कुल: केंद्रीय और राज्य पुलिस बलों के 1,090 कर्मियों को सेवा पदक। इनमें 233 वीरता मेडल, 99 राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक और 758 उत्कृष्ट सेवा पदक शामिल हैं।
- फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया है।
सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक
- लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा (उत्तरी सेना कमांडर) और
- लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई (डीजी ऑपरेशन)
को पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से नवाज़ा जाएगा। - साभार…
Leave a comment