Tuesday , 16 April 2024
Home बैतूल आस पास Betul Crime News – युवक पर किया चाकू से हमला
बैतूल आस पास

Betul Crime News – युवक पर किया चाकू से हमला

घायल युवक को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बैतूल – Betul Crime News – नगर के सदर क्षेत्र में एक युवक पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक ने बताया कि उसके पास रखे रुपए भी छीन लिए हैं।

Betul Crime News – युवक पर किया चाकू से हमला

मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम बारेड उम्र 20 वर्ष निवासी सदर शास्त्री वार्ड कल रात 9:00 बजे के आसपास मिशन स्कूल के पास से जा रहा था तभी सदर के ही 3 युवकों ने श्रीराम को रोका और लगभग 700 रु. छीन लिए। विरोध करने पर तीनों युवकों ने श्रीराम को पकड़ा और पेट के पास चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से घायल श्रीराम ने चिल्लाना शुरू किया तो कुछ लोग आवाज सुनकर वहां पहुंचे तभी हमला करने वाले तीनों युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल लाया गया और भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Road Accident | चलती बाइक को बारहसिंघा ने मारी टक्कर

बाइक सवार दंपत्ति घायल, बरेठा घाट की घटना Road Accident – बैतूल...

Betul News | फॉरेस्ट चौकीदार पर जंगली सूअर ने किया हमला

हाथ पर काटा, खमालपुर बीट की घटना Betul News – बैतूल –...

Betul News | धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती

Betul News – बैतूल | भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133...

Betul News | मधु मक्खियों के हमले में घायल ग्रामीण की मौत

Betul News – मुलताई – थाना क्षेत्र के ग्राम करपा में गुरुवार...