Tuesday , 16 April 2024
Home बैतूल आस पास Betul Crime News – युवक के गले पर किया चाकू से वार
बैतूल आस पास

Betul Crime News – युवक के गले पर किया चाकू से वार

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बैतूल – Betul Crime News – एक युवक पर दूसरे युवक ने चाकू से गले पर हमला कर दिया है जिससे उसे गंभीर चोट पहुंची है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार भरत पिता गुणवंत वाराठे उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बारवीं थाना साईंखेड़ा कल रात में गांव के ही दो युवकों में विवाद हो रहा था जिन्हें समझाने के लिए भरत वहां पहुंचा और दोनों युवकों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद यह मामला शांत हो गया था। इसके बाद सुबह नीरज सोनारे ने भरत को फोन किया और मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया। नीरज के पहुंचने पर भरत को कहा हमारे विवाद में तू बीच में क्यों आया और चाकू से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें – राशन दुकान के स्टॉक में मिली गड़बड़ी, कलेक्टर ने किया था निरीक्षण

भरत के गले सर एवं हाथ में चाकू का हमला होने से गंभीर चोटें आई है। जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो परिजन तत्काल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया फिलहाल घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Road Accident | चलती बाइक को बारहसिंघा ने मारी टक्कर

बाइक सवार दंपत्ति घायल, बरेठा घाट की घटना Road Accident – बैतूल...

Betul News | फॉरेस्ट चौकीदार पर जंगली सूअर ने किया हमला

हाथ पर काटा, खमालपुर बीट की घटना Betul News – बैतूल –...

Betul News | धूमधाम से मनाई बाबा साहेब की जयंती

Betul News – बैतूल | भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133...

Betul News | मधु मक्खियों के हमले में घायल ग्रामीण की मौत

Betul News – मुलताई – थाना क्षेत्र के ग्राम करपा में गुरुवार...